Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

रुद्रपुर में भारी बारिश के बाद सड़क पर रेंगता दिखा मगरमच्छ

बारिश के दौरान तराई में खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता और शांतिपुरी में मगरमच्छ का दिखना आम बात है। लेकिन अब मगरमच्छ ने जिला मुख्यालय रुद्रपुर में दस्तक दी है। तीन दिन में मगरमच्छ गंगापुर रोड पर स्थित कौशल्या कॉलोनी में नाले पर देखा गया था।

शुक्रवार की रात तीनपानी डाम पर विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर बह रहे पानी में रेंगता नजर आया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि अब नाले में पानी कम होने पर मगरमच्छ नहीं दिख रहा है। दोनों जगहों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।