Breaking News

अब सरकारी डॉक्टर नहीं करे सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, बिहार सरकार का बड़ा फैसला     |   इस्लामाबाद में शुरू हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत     |   ईरान-US में बातचीत आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है: राष्ट्रपति ट्रंप     |   लेबनान में सीजफायर समझौते का हिस्सा, PAK ने भी इसकी पुष्टि की थी: ईरान     |   ईरान की शर्तों पर अमेरिका राजी नहीं: व्हाइट हाउस     |  

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में नकद और सोने को लेकर विवाद

गुरुग्राम के मशहूर यूट्यूबर अरुण पंवार इन दिनों अपनी शादी को लेकर विवादों में आ गए हैं। शादी के दौरान उन्हें भारी मात्रा में नकद पैसे और सोना दिए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अरुण पंवार को शादी के मंडप में करीब 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना दिया गया। इसके अलावा उन्हें सोने की चेन और अन्य गहने भी पहनाए गए। यह सब रस्मों के दौरान खुलेआम कैमरे में रिकॉर्ड किया गया।

अरुण पंवार कार, ट्रक और SUV से जुड़े वीडियो बनाते हैं और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी महीने की कमाई करीब 20 से 25 लाख रुपये बताई जाती है।

अरुण ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें उन्होंने शादी में मिले नकद और सोने को “दान” बताया। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि “दान” शब्द का इस्तेमाल कर दहेज को सही ठहराने की कोशिश की जा रही है, जबकि भारत में दहेज लेना-देना कानूनन अपराध है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या शादी में दिखाई गई फॉर्च्यूनर कार भी शादी के तोहफों में शामिल थी।

एक यूजर ने लिखा,
“क्या अब इंफ्लुएंसर दहेज को प्रमोट कर रहे हैं?”

वहीं एक अन्य ने कहा,
“जब इतना कमाते हैं तो फिर इतनी बड़ी रकम लेने की जरूरत क्या है?”

हालांकि, कुछ लोग इसे सामान्य बताते हुए अरुण पंवार को शादी की बधाई देते भी नजर आए और “दान” शब्द को लेकर मजाक करते दिखे।

फिलहाल, इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर दहेज और दिखावे वाली शादियों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।