Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

टी20 विश्व कप के स्वागत के लिए तैयार चिदंबरम स्टेडियम, नई आउटफील्ड और ड्रेनेज प्रणाली हुई अपग्रेड

Tamil Nadu: मशहूर एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आठ महीने तक चले मरम्मत के काम के बाद बेहतरीन आउटफील्ड और पानी के निकास के लिए अच्छी ‘ड्रेनेज’ प्रणाली के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले समय पर तैयार हो चुका है। इतने महीनों तक यहां जेसीबी, लिफ्टर और लोडर की तेज गड़गड़ाहट गूंजती रही।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने विश्व कप नजदीक आने पर इतना समय लेने वाला काम करने का फैसला क्यों किया? ये पूछने पर इसके सचिव यू. भगवानदास राव ने कहा, ‘ हमने पिछली बार ये आउटफील्ड शायद 2011 में बनाई थी इसलिए काफी समय हो गया था। इस पूरे काम में हमें जून (2025) से शुरू करके लगभग आठ महीने लगे।’’

राव ने कहा कि आउटफील्ड को दोबारा बनाने और नियमित रखरखाव के कामों के साथ-साथ ‘ड्रेनेज’ (पानी के निकास) प्रणाली को अपग्रेड करना अहम था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्टेडियम के पूरे ड्रेनेज सिस्टम को बदल दिया है और पूरी तरह से अपग्रेड किया है जिसमें मोटर, स्प्रिंकलर सिस्टम, स्टेडियम से बाहर निकलने वाला ड्रेनेज फ्लो, सब बदल दिया गया है।’’

राव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी हरी झंडी देने से पहले आउटफील्ड और ड्रेनेज प्रणाली का मुआयना किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब आईसीसी के अधिकारी आए तो उन्होंने कहा कि यह बहुत बढ़िया है। उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। उन सभी को स्टेडियम और सुविधाएं पसंद आई।’’