Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

25 हजार रुपये के सिक्के लेकर नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी, दंग रह गए निर्वाचन अधिकारी

MP News: लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी करने के बाद अब नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। आज बुधवार से लोकसभा चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र लेने सुबह 10 बजे से ही जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँच रहे थे। इसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी विनय चक्रवर्ती भी नामांकन फॉर्म लेने पहुचे और नामांकन शुल्क मांगे जाने पर चुनाव अधिकारी कि टेबल पर उन्होंने गमछे मे लपेट कर लाए हुए 25 हज़ार रुपए के सिक्के रख दिए। 

अचंभित रह गए कलेक्ट्रे्ट में तैनात अधिकारी 
अपनी टेबल पर सिक्कों का ढेर देख कर रिटर्निग आफिसर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी थोड़ी देर को तो अचंभित दिखे पर बाद मे उन्होंने कर्मचारियों को सिक्के गिनने के लिए कहा। 25 हज़ार के सिक्कों की गिनती के बाद, प्रत्याशी विनय चक्रवर्ती को नामांकन फॉर्म दिया गया।

ऑनलाइन पेमेंट व्‍यवस्‍था ना होने का जताया अनोखे तरीके से विरोध
प्रत्याशी विनय चक्रवर्ती ने बताया कि जब वह नामांकन फॉर्म लेने पहुंचे तो यह देखकर उन्हे निराशा हुई कि आज के डिजिटल युग में भी नामांकन शुल्क भरने के लिए ऑनलाइन पेमेंट कि सुविधा नहीं है। जिसके बाद उन्होंने अपने बचत के सभी सिक्कों को एकत्र किया और पूरी नामांकन फ़ीस सिक्कों में ही जमा की। विनय ने बताया कि वह आज नामांकन फार्म लेकर जा रहे हैं। जिसको मैं एक-दो दिनों के अंदर जमा करेंगे। 

नामांकन पत्र दाखिल करने क्या है निक्षेप राशि 
लोकसभा निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के इच्छुक व्यक्ति को निक्षेप राशि जमा करनी होती है। निक्षेप राशि अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 25 हजार रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 12 हजार 500 रुपये निर्धारित है। इसे संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नगद भी जमा किया जा सकता है। अभ्यर्थी को नामांकन पत्र के साथ अपने सोशल मीडिया एकाउंट की भी जानकारी देनी होगी। साथ ही नामांकन दाखिल करने के एक दिन पहले निर्वाचन व्यय के लिए पृथक से खोले गये बैंक खाते का खाता नम्बर की जानकारी भी नामांकन दाखिल करते समय लिखित में रिटर्निंग अधिकारी को देना जरूरी है।

रिपोर्ट- विकास सोनी, जबलपुर