Breaking News

अगर हमले रुके, तो हमारी सेना भी तुरंत रोक देगी गोलीबारी- ईरान का ऐलान     |   युद्ध रोकने के लिए एक महीने से गिड़गिड़ा रहा था अमेरिका, ईरान का दावा     |   'सीजफायर से कुछ नहीं होगा, ट्रंप को हटाओ', सेथ मोल्टन का हमला     |   ईरान से जंग रुकी पर घर में ही घिरे ट्रंप, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा     |   सीजफायर की खबर के बाद तेहरान की सड़कों पर उतरी भारी भीड़.     |  

प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी

प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश को धामी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। विधेयक को पूर्व में राजभवन से बिना मंजूरी के लौटा दिया गया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कैबिनेट बैठक के बाद इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट का आभार जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द इसे राजभवन से भी मंजूरी मिल जाएगी।

सरकार ने अगस्त 2024 में विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्य खेल विश्वविद्यालय विधेयक पेश किया था। उसे मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया था। विधेयक में कहा गया कि राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होंगे। वहीं, सरकार विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ का कॉपर्स फंड देगी।