Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

सीपीए का दल उत्तराखंड में महिला समूहों का अध्ययन करेगा

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा, आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय (सीपीए) सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति व अन्य क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सीपीए का एक दल उत्तराखंड का दौरा कर महिला स्वयं सहायता समूहों का अध्ययन करेगा। जिसमें स्वरोजगार के लिए महिला समूहों के उत्पाद व मार्केटिंग की व्यवस्था को देखा जाएगा।

रविवार को मीडिया से बातचीत में विस अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूह के स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। इसकी सराहना करते हुए सीपीए ने उत्तराखंड आकर स्वयं सहायता समूह के कार्यों का अध्ययन करने पर सहमति जताई है।