Breaking News

अब सरकारी डॉक्टर नहीं करे सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, बिहार सरकार का बड़ा फैसला     |   इस्लामाबाद में शुरू हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत     |   ईरान-US में बातचीत आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है: राष्ट्रपति ट्रंप     |   लेबनान में सीजफायर समझौते का हिस्सा, PAK ने भी इसकी पुष्टि की थी: ईरान     |   ईरान की शर्तों पर अमेरिका राजी नहीं: व्हाइट हाउस     |  

आज लैंसडौन में सैनिकों संग दीपावली मनाएंगे सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को लैंसडौन पहुंचकर गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों संग दीपावली मनाएंगे। एसडीएम शालिनी मौर्य ने सूचना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।



गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों व सिविल अधिकारियों के बीच हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 9:00 बजे सेना के मैदान में उतरेंगे। वह राइफल्स मुख्यालय में 45 मिनट तक रहेंगे। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व गणेश जोशी ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सहित शासन, पुलिस एवं अन्य विभागों के उच्चाधिकारियों ने भी दीपावली की शुभमानाएं दीं।