दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस को सोमवार को बम की धमकी मिलने के बाद खाली करा लिया गया। पुलिस के अनुसार, कॉलेज प्रशासन को एक ईमेल मिला था, जिसमें परिसर में विस्फोटक होने की आशंका जताई गई थी। स्थिति को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग स्क्वॉड को मौके पर तैनात किया गया है, जो पूरे परिसर की गहन तलाशी ले रहे हैं। एहतियात के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकाला गया। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस और मिरांडा कॉलेज में बम की धमकी, कैंपस कराया गया खाली
You may also like
युवा शक्ति ही राष्ट्र की प्रगति की ताकत, गोरखपुर में बोले CM योगी.
रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यातायात पूरी तरह ठप.
झारखंड IED ब्लास्ट में CRPF जवान घायल, एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता प्रशांत बोस की भी हुई मौत.
शरद पवार समेत 19 नेताओं ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ, 10 अप्रैल को नीतीश कुमार भी लेंगे शपथ.