Breaking News

सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |   ईरान के नए सर्वोच्च नेता घायल: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: अमित शाह 10 अप्रैल को बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे     |   अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा: डोनाल्ड ट्रंप     |   जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी: कैबिनेट का फैसला     |  

बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड, माइनस सात डिग्री पहुंचा तापमान

बारिश और बर्फबारी न होने से बदरीनाथ धाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान भी शून्य से नीचे जा रहा है। ऐसे में ऋषि गंगा का पानी अब जमने लगा है। धाम में सुबह धूप खिलने के बाद सर्दी से राहत मिल रही है, मगर दोपहर बाद शीतलहर चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

धाम में तापमान माइनस 7 तक जा रहा है। पांडुकेश्वर गांव निवासी राम नारायण भंडारी ने बताया कि सर्दी से धाम के आसपास नाले, झरने और स्रोत भी जम गए हैं। नीलकंठ क्षेत्र से बहने वाली ऋषि गंगा उद्गम से ही जम गई है।