Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

चंपावत में खुलेगा एक और कृषि विश्वविद्यालय, सीएम धामी ने की घोषणा

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले में कृषि विश्वविद्यालय खोलने और छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की घोषणा की। उन्होंने कहा ये दोनों घोषणाएं चंपावत को शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में एतिहासिक कदम हैं। शुक्रवार को शारदा घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ये घोषणाएं कीं

उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय बनने से यहां पर कृषि और उद्यान के क्षेत्र में काम होंगे। चंपावत जिला कृषि और उद्यान के क्षेत्र समृद्ध है। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में काम तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए विश्वविद्यालय की आवश्यकता महसूस होती है। कृषि विवि के लिए पिछले दिनों उनकी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति से भी वार्ता हुई है। चंपावत जिले में कृषि विश्वविद्यालय खुलने से पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल जिले के युवाओं को भी लाभ मिलेगा

सीएम धामी ने इस दौरान 185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। साथ ही 20.50 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। सीएम ने कहा कि परियोजना धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में नई गति लाएगी। यह परियोजना यूआईआईडीबी के माध्यम से संचालित की जा रही है। सीएम धामी ने टनकपुर में शारदा घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश में सुख शांति एवं कल्याण की कामना की