Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

38वें राष्ट्रीय खेल...जीटीसीसी ने आईओए को सौंपी निरीक्षण रिपोर्ट

प्रदेश में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर जीटीसीसी ने रविवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे की निरीक्षण रिपोर्ट नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ के साथ हुई बैठक में दाखिल कर दी। नई दिल्ली में चार घंटे चली बैठक में जीटीसीसी ने दौरे को लेकर अपने सुझाव और जानकारी साझा की।

उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा को उत्तराखंड दौरे के लिए आमंत्रित किया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उम्मीद है कि 14 दिसंबर को जब जीटीसीसी फिर प्रदेश का दौरा करेगी तो पीटी ऊषा कमेटी में साथ आएंगी।