Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

चंडीगढ़ के दो निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

Chandigarh: चंडीगढ़ के दो स्कूलों को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एहतियातन बच्चों को घर भेजा गया है। दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और एंबुलेंस को स्कूलों में भेजा गया और परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पिछले कुछ हफ्तों में चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के स्कूलों में भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। हालांकि सभी धमकियां झूठी निकलीं। कुछ दिन पहले पंजाब सिविल सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था, लेकिन वहां कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।