Breaking News

ईरान के साथ 'बड़ी डील' करीब, कल खत्म हो रहा सीजफायर नहीं बढ़ेगा: डोनाल्ड ट्रंप     |   केरल: त्रिशूर के पटाखा गोदाम में आग, अब तक 8 लोगों की मौत     |   MP: 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर चर्चा     |   अमेरिका और ईरान ने संकेत दिया कि वे सीजफायर वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएंगे     |   ईरान का कोई डेलिगेशन बातचीत के लिए अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा     |  

टेस्ट क्रिकेट हो जाएगा खत्म: आकाश चोपड़ा

TEST CRICKET: जब से टी20 क्रिकेट कि शुरुआत हुई है। तब से टेस्ट या वनडे क्रिकेट की लोकप्रियता थो़ड़ी कम हो गई है। बता दें कि इसी पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से कम हो जाएगा। 

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, "ये तभी शुरु हो गया था। जब से आईपीएल की शुरुआत हुई थी। टेस्ट क्रिकेट ओल्ड स्कूल की तरह है और पुराने स्कूल में कोई नहीं जाना चाहता। लेकिन टेस्ट क्रिकेट रहेगा। अभी भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली। लोगों ने उसे भी देखा। तो इसलिए टेस्ट क्रिकेट हमेशा रहेगा। बीसीसीआई भी टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव स्कीम लाई है। हम इसका स्वागत करते हैं। टेस्ट क्रिकेट एक स्किल की तरह है। यह फॉर्मेट रहेगा।”