Breaking News

दिल्ली विधानसभा घुसपैठ: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की     |   घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद     |   शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी     |   असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही है मदद     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |  

IND vs SA: टीम इंडिया को मिला 271 का लक्ष्य, प्रसिद्ध और कुलदीप ने झटके चार-चार विकेट

IND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 270 रनों पर ऑल आउट कर दिया। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने चार-चार विकेट झटके।

प्रोटियाज की ओर से डी कॉक ने शतक जमाया जबकि कप्तान बावुमा ने 48 रनों की पारी खेली। इस सीरीज में दोनों टीम एक-एक मैच जीत चुकी हैं। आज का मैच जो टीम जीतेगी, सीरीज उसके ही नाम हो जाएगी।