Breaking News

लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |   टीसीएस बीपीओ मामले में नासिक पुलिस की SIT टीम निदा खान की तलाश में मुंब्रा पहुंची     |   दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई     |  

पंजाब का टूटा सपना, लेकिन क्या RCB करेगी क्वालिफाई? जानिए गणित...

IPL 2024: आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थे। आईपीएल प्लेऑफ से अब तक दो टीमें बाहर हो चुकी हैं. लेकिन अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। इस आईपीएल में अब तक काफी दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। गुरुवार को पंजाब के खिलाफ बेंगलुरु की जीत के बाद बेंगलुरु की प्लेऑफ के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं। 

RCB के प्लेऑफ में पहुंचने का सबसे सीधा रास्ता
सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स से हारना होगा। इसके बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स को अपने बचे हुए दो मैचों में से कम से कम एक मैच हारना होगा. फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ग्रुप स्टेज के दूसरे और आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराना होगा। 

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 14 अंक होंगे। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स दोनों के 12 या 14 अंक होंगे और चेन्नई सुपर किंग्स के 12 अंक होंगे। बेंगलुरु तब बेहतर नेट रन रेट के कारण चौथे स्थान पर पहुंचेगा।