Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

गलत दोस्त चुन लिए... ऋषभ पंत ने किया सपोर्ट, टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ का छलका दर्द

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने स्वीकार किया है कि जीवन में "गलत दोस्त" बनाने से उनके क्रिकेट पर असर पड़ा है क्योंकि वो इसकी वजह से अपने जीवन में भटक गए थे। 25 साल के बल्लेबाज ने अपने करियर के कठिन दौर में उनका साथ देने वाले साथियों के बारे में पूछे जाने पर ऋषभ पंत का नाम लिया। कभी भारतीय क्रिकेट टीम के चहेते और सचिन तेंदुलकर के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ ने पिछले कुछ सालों में कई उतार-चढ़ाव देखे। 

पृथ्वी शॉ जुलाई 2021 से भारत के लिए नहीं खेले हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा नीलामी में भी उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। उनका ये बुरा वक्त यहीं नहीं रुका। पृथ्वी शॉ को मुंबई ने रणजी ट्रॉफी टीम से भी बाहर कर दिया। 

एक डिजिटल स्पोर्ट्स पोर्टल के साथ इंटरव्यू में पृथ्वी शॉ ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने कम उम्र में कुछ "गलत निर्णय" लेकर अपना करियर खराब कर लिया। उन्होंने बताया कि उनके दादा के निधन ने भी उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया। 

पृथ्वी ने कहा कि उन्होंने मूल बातों पर वापस जाने और अतीत की तरह कड़ी मेहनत करने का फैसला किया है, ताकि वो अपने करियर को फिर से पटरी पर ला सकें। इस बीच, पृथ्वी शॉ को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से एनओसी दी गई है, क्योंकि वो नए सिरे से शुरुआत करने की उम्मीद में अपनी घरेलू टीम को बदलना चाहते हैं।