Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

ग्रीन क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी? रहाणे ने उठाए सवाल, क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

MI vs KKR: क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सोमवार को कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स प्रबंधन को कैमरन ग्रीन की चोट की स्थिति के बारे में पूरी तरह से पता है जबकि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में मिली हार के बाद कहा था कि सिर्फ मेजबान बोर्ड को ही पता है कि ग्रीन गेंदबाजी क्यो नहीं कर सके।

ग्रीन से गेंदबाजी नहीं कराने के बारे में पूछे गए सवालों पर रहाणे ने कहा, ‘‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया से पूछो।’’ क्रिकेट आस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कैमरन को कमर में चोट लगी थी जिससे वह कुछ समय तक गेंदबाजी नहीं कर सकेगा । वह 10.12 दिन के बाद गेंदबाजी कर पायेगा और केकेआर को इसकी पूरी जानकारी है।’’

ग्रीन ने सितंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में गेंदबाजी की थी । पूरे विश्व कप में वह 19 गेंद ही डाल सके। केकेआर ने 25. 20 करोड़ रूपये में ग्रीन को खरीदा था जो सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने।