Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

गंभीर ने जो किया वो सही था... पिच क्यूरेटर से भारतीय कोच के विवाद पर बोले मदन लाल

Uttar Pradesh: पूर्व विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज मदन लाल, ओवल के मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस के साथ हुई बहस के बाद भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि कोच को एक अहम टेस्ट मैच से पहले पिच का निरीक्षण करने का पूरा अधिकार है।

मदन लाल ने कहा, "मैं गौतम गंभीर का समर्थन करता हूं, क्योंकि जब भी कोई इंग्लिश टीम भारत आती है, तो वो विकेट की जांच करती है। हमने न तो उन्हें और न ही क्यूरेटर को कभी मना किया है। निश्चित रूप से विकेट देखना कोच, कप्तान और टीम प्रबंधन का अधिकार है।"

लाल ने आगे साफ किया कि जब तक टीमों को विकेट तक पहुंचने से रोकने वाला कोई खास नियम नहीं है, कोच को पूरा अधिकार है। उन्होंने आगे कहा, "अगर कोई नियम है कि आप विकेट नहीं देख सकते, तो वो बिल्कुल अलग बात है। लेकिन गौतम गंभीर ने जो कुछ भी कहा है, वो उनकी अपनी राय है।"