Breaking News

भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |   अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी     |  

Asia Cup: हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं, भारत के खिलाफ मैच पर बोले पाकिस्तानी कप्तान

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी रणनीति पर अमल करे और अच्छा क्रिकेट खेले, तो वह एशिया कप में भारत समेत किसी भी टीम को हरा सकता है। भारत और पाकिस्तान रविवार को टूर्नामेंट के इस धमाकेदार मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

जब उनसे पूछा गया कि क्या ओमान के खिलाफ मिली शानदार जीत रविवार को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले उनकी टीम को लय देगी, तो आगा ने कहा, "हम पिछले 2-3 महीनों से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हमें बस अच्छा क्रिकेट खेलना है। अगर हम अपनी योजनाओं पर लंबे समय तक अमल कर पाते हैं, तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।"