Breaking News

भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |   अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी     |  

जब तक आपसी रिश्ते नहीं सुधरते, भारत-पाक के मैच पर भड़के भज्जी, बोले- क्रिकेट और बिजनेस...

Mumbai: पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि जब तक दोनों देशों के रिश्ते नहीं सुधर जाते, दोनों टीमों के बीच मैच और व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहनी चाहिए।

हरभजन सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम ने सबसे छोटे प्रारूप में विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि एशिया कप में सबसे ताकतवर भारतीय टीम ही है।

पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एक-दूसरे का सामना करेंगे।