Breaking News

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |   सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |   PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल     |  

Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, हेड ने जड़ा शानदार शतक

Ashes Series: ट्रेविस हेड (123) के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में दूसरे दिन इंग्लैंड को आठ विकेट से शिकस्त दी। जीत के लिए 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हेड ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 83 गेंद में 16 चौके और चार छक्के की मदद से 123 रन बनाए।

उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 51 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड की दूसरी पारी सुबह 164 रन पर सिमट गई जिससे ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट झटके। इंग्लैंड ने पहली पारी में 172 और ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 132 रन बनाए थे।