IND vs SA 4th T20: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेला जाना है, लेकिन घने कोहरे की वजह से शाम 7.30 बजे तक खेल शुरू नहीं हो सका है। अब रात आठ बजे अंपायर एक बार फिर निरीक्षण के लिए मैदान पर आएंगे।
यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि अगर गेंद हवा में मारी जाती है तो धुंध की मोटी परत से क्षेत्ररक्षकों को दिक्कत होगी। निर्धारित समय के अनुसार टॉस शाम छह बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन पहले इसे 20 मिनट के लिए टाला गया और फिर छह बजकर 50 मिनट पर हुए निरीक्षण के दौरान अगला निरीक्षण सात बजकर 30 मिनट पर करने का फैसला किया गया।
सर्दियों में देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में मैच कराने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड की दौरा और कार्यक्रम समिति के फैसले पर निश्चित रूप से सवाल उठ रहे हैं।
IND vs SA 4th T20: कोहरे के कारण टॉस में देरी, अब 8:00 बजे निरीक्षण
You may also like
IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीता, पीबीकेएस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला.
ITBP ने टिहरी में 25वें अखिल भारतीय जल क्रीड़ा आयोजन की घोषणा की, 19 टीमें लेंगी हिस्सा.
IPL 2026: CSK की लगातार तीसरी हार के बाद सवालों के घेरे में आए सैमसन, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया समर्थन.
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में रचा इतिहास, 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने.