Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

T20 WC: आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए तैयार टीम इंडिया, प्रैक्टिस करते नजर आए खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करनी है। मैच से पहले टीम इंडिया न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस करती नजर आई। कोहली नेट्स पर शानदार बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने अपने खेल को वहीं से शुरू किया जहां उन्होंने आईपीएल में छोड़ा था। 

हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा मिडिल ऑर्डर के लिए काफी अहम होंगे। दोनों ही खिलाड़ी गेंद और बल्ले से टीम इंडिया के बहुत काम आ सकते हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर भी टीम इंडिया की नजर रहेगी।

कप्तान रोहित शर्मा ने भी नेट्स पर पसीना बहाया। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वार्म अप में शानदार अर्धशतक के साथ शुरुआत की है। देखना होगा कि वे मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं।