Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

ICC रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची स्मृति मंधाना, शेफाली को भी एक पायदान का फायदा

भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना मंगलवार को आईसीसी महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 की श्रृंखला के पहले मैच में शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने चोटिल हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी भी की थी। 

स्मृति मंधाना ने 62 गेंद में 15 चौकों और तीन छक्कों के साथ 112 रन बनाये थे जिसकी मदद से भारत ने 97 रन से जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना के अब 771 रेटिंग अंक है जो उनके कैरियर में सर्वोच्च हैं। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज 774 अंक लेकर दूसरे और आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 794 अंक के साथ पहले स्थान पर है। 

भारत की शेफाली वर्मा एक पायदान चढकर 13वें जबकि हरलीन देओल 86वें स्थान पर है। गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लौरेन बेल चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तानी स्पिनर सादियो इकबाल शीर्ष पर है।