Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

ICC CT FINAL:  रोहित शर्मा लगातार 12वीं बार टॉस हारे, सबसे ज्यादा बार टॉस हारने वाले कप्तान बने

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार 12वी बार टॉस हारे हैं। इसके साथ ही एकदिवसीय मैचों में भारत ने 15वीं बार टॉस हारने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबले चल रहा है। 

नवंबर 2023 में शुरू होने वाले टॉस हारने के सिलसिले में भारत ने एक भी टॉस नहीं जीता है, जिसमें से 12 हार रोहित शर्मा की कप्तानी में आई हैं। रोहित शर्मा ने अब वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने अक्टूबर 1998 से मई 1999 के बीच लगातार 12 टॉस गंवाए थे।