Breaking News

ईरान के साथ 'बड़ी डील' करीब, कल खत्म हो रहा सीजफायर नहीं बढ़ेगा: डोनाल्ड ट्रंप     |   केरल: त्रिशूर के पटाखा गोदाम में आग, अब तक 8 लोगों की मौत     |   MP: 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर चर्चा     |   अमेरिका और ईरान ने संकेत दिया कि वे सीजफायर वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएंगे     |   ईरान का कोई डेलिगेशन बातचीत के लिए अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा     |  

शुभमन के बाद ऋषभ पंत पर आफत, लगा 12 लाख रुपये का फटका, जानिए वजह

DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी गति से ओवर करने के लिए लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को विशाखापत्तनम में सीएसके पर 20 रन की आसान जीत हासिल की।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान उनकी (पंत की) टीम ने धीमी गति से ओवर किए। इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है।"

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने रविवार के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जोरदार शुरुआत दी। इससे पहले पंत ने अर्धशतक के साथ कठिन टारगेट हासिल किया।

डीसी के गेंदबाजों, खासकर तेज गेंदबाज खलील अहमद और मुकेश कुमार ने सीएसके के बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी की 16 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी के बावजूद, पिछले सीजन की चैंपियन को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा।

रविवार को मिली जीत इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत है।