Breaking News

‘सभी दल महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट डालें’, वोटिंग से पहले PM मोदी की अपील     |   हमने 45 दिन में इजरायली दुश्मन के खिलाफ 2184 मिलिट्री ऑपरेशन किए: हिज्बुल्लाह     |   लोकसभा: ‘सरकार हर शंका का समाधान करेगी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘राजनीति की तस्वीर बदलेगी, चरित्र बदलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘सदन में हमारी भागीदारी बढ़ाने का समय’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |  

IPL 2024: सीजन में RCB की दूसरी जीत, SRH को 35 रन से हराया

RCB vs SRH: आईपीएल 2024 में आरसीबी का हार का सिलसिला आखिर टूट गया है। गुरुवार को हैदराबाद में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन से हरा दिया।

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। आरसीबी ने सात विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वहीं रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। कैमरून ग्रीन ने नाबाद 37 रन बनाए।

207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। पिछले मैच में शानदार खेल दिखाने वाले ट्रेविस हेड इस बार नाकाम साबित हुए, वे केवल एक रन बनाकर ही आउट हो गए। वहीं एडेन मार्कराम, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद भी बल्ले से कोई कारनामा नहीं दिखा पाए।

हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 171 रन ही बना सकी। आरसीबी की तरफ से स्वप्निल सिंह, कैमरून ग्रीन और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं विल जैक्स और यश दयाल ने एक-एक विकेट लिया।