Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

'दक्षिण अफ्रीका 'सबसे बेवकूफ' टीम', भारत के टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर इंग्लिश कप्तान को लगी मिर्ची

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप में सुपर 8 के मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सबसे बड़ी गलती कर दी।

इस मुद्दे पर माइकल वॉन ने दक्षिण अफ्रीका को 'सबसे बेवकूफ' टीम भी करार दे दिया। वॉन ने कहा कि भारत ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर अपनी लय हासिल की।

दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों को हराकर भारत की टूर्नामेंट में वापसी कराई। कोलकाता में खेला गया यह क्वार्टर फाइनल एक तरह से भारत के लिए जीवनदान साबित हुआ।

वॉन ने कहा, "मैं आपको बताता हूं, मेरे हिसाब से टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम कौन है? दक्षिण अफ्रीका। क्योंकि अगर दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को सुपर 8 में नहीं हराया होता तो मेजबान भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाता"