Breaking News

ईरान और कतर के विदेश मंत्रियों ने इस्लामाबाद में US संग हुई वार्ता पर बातचीत की     |   बंगाल SIR सूचियों से नामों को हटाए जाने के खिलाफ 34.35 लाख अपीलें दायर की गईं     |   हिजबुल्लाह ने नॉर्थ इजरायल के कर्मिएल शहर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे     |   लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ बनीं     |   मुंबई के शिवाजी पार्क में थोड़ी देर में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा     |  

महिला वनडे बैटिंग रैकिंग में हरमनप्रीत ने लगाई छलांग, स्मृति मंधाना चौथे स्थान पर पहुंचीं

भारत की महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में एक नंबर नीचे गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गईं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर दो नंबर ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गईं। मंधाना के 738 रेटिंग अंक हैं जबकि हरमनप्रीत 648 अंक हैं। मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 343 रन बनाकर टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रखी है।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने अपनी टॉप रैंक बरकरार रखी है। शानदार प्रदर्शन की बदौलत लौरा तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं और अब वह इंग्लैंड की नंबर वन रैंकिंग वाली बल्लेबाज नैट साइवर-ब्रंट से केवल 16 पॉइंट से पीछे हैं।

हाल ही में खत्म हुई भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज भले ही मेहमान टीम हार गई लेकिन कप्तान लौरा ने पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। बेंगलुरू में हुए दूसरे वनडे में तो लौरा ने 135 रन की शानदार पारी खेली थी। लौरा ने सीरीज के अंतिम मैच में भी 61 रनों की पारी खेली।  

स्पिनर कविशा दिलहारी कैरेबियाई टीम के खिलाफ सीरीज में अपने सर्वश्रेष्ठ सात विकेट लेकर आठ पायदान ऊपर 34वें नंबर पर पहुंच गईं, जबकि  उदेशिका प्रबोधनी ने छह नंबर की बढ़त हासिल की है। भारत की दीप्ति शर्मा 671 रेटिंग अंकों के साथ चौथे नंबर पर कायम हैं।