Breaking News

कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर पर ED का छापा     |   कर्नाटक में कैबिनेट बर्थ को लेकर खींचतान, कांग्रेस के 35 विधायक रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे     |   पाकिस्तान में आज ईरान-अमेरिका के बीच मीटिंग होगी     |   लेबनान-इजरायल में सीजफायर के लिए यू.एस. स्टेट डिपार्टमेंट में होगी पहली बैठक     |   धरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री     |  

WPL 2025: बेंगलुरू में RCB से मुकाबले के लिए MI तैयार, शुक्रवार को होगी भिड़ंत

बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस टीम गुरुवार को नेट्स पर पसीना बहाती नजर आई। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मौजूदा चैंपियन और अंक तालिका में सबसे ऊपर चल रही आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करेगी।

नेट साइवर-ब्रंट और विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को प्रैक्टिस के दौरान अपने बल्लेबाजी कौशल को निखारते हुए देखा गया। मुंबई इंडियंस मौजूदा अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। टीम ने अब तक खेले गए दो मैचों में से एक में जीत हासिल की है। वहीं आरसीबी की टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।