Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

KKR ने उमरान मलिक की जगह चेतन सकारिया को चुना

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए मध्यम गति के गेंदबाज उमरान मलिक की जगह चेतन सकारिया को चुना है। मलिक चोट के कारण सत्र से बाहर हो गए हैं।

सकारिया ने एक वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और आईपीएल के 19 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 20 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज सकारिया 75 लाख रुपये में केकेआर में शामिल हुए।