Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

जावेद अख्तर ने की किंग कोहली की तारीफ!

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले आईपीएल 2024 में विराट कोहली का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. इस सीजन में विराट एक बार फिर पर्पल कैप के हकदार बने. कई दिग्गजों ने उनके स्ट्राइक रेट की आलोचना की तो कई दिग्गजों ने उनकी तारीफ की. अब बॉलीवुड के स्क्रिप्ट राइटर और जाने-माने लेखक जावेद अख्तर भी विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं.

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट किया है, जिसका सीधा संबंध विराट कोहली से है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- "जो लोग कहते हैं कि चमत्कार एक मिथक है, उन्होंने विराट को बल्लेबाजी करते नहीं देखा."