Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

'पाकिस्तानी खिलाड़ी अगर 'द हंड्रेड' में नहीं खरीदे जाते तो ये शर्मनाक होगा', इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा बयान

The Hundred League: टी20 वर्ल्ड कप के बीच इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा है कि अगर पाकिस्तानी खिलाड़ी इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में नहीं होंगे तो ये ठीक नहीं होगा। बताया जा रहा है कि द हंड्रेड की कई टीमों की मालिक भारतीय कंपनियां हैं। ऐसे में वे आगामी ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदने से परहेज कर सकते हैं। इसी मामले पर इंग्लैंड के वाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान हैरी ब्रूक कहा है कि अगर ऐसा होता है तो यह शर्मनाक होगा।

2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "अभी हमारा फोकस 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर है. ईमानदारी से सच कहूं तो इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का एक महत्वपूर्ण देश रहा है।मुझे लगता है कि नीलामी में उसके लगभग 50-60 खिलाड़ी होंगे और उनमें से कुछ को लीग में न देखना शर्मनाक होगा."

ब्रूक ने आगे कहा, "उनके पास कुछ बेहतरीन क्रिकेटर हैं और वे बड़ी संख्या में दर्शकों को भी आकर्षित करते हैं इसलिए पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों को वहां न देखना शर्म की बात होगी, क्योंकि उनकी मौजूदगी से टूर्नामेंट और भी बेहतर हो जाएगी।"

द हंड्रेड का आगामी सीजन 21 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगा, जबकि खिलाड़ियों की नीलामी 11 और 12 मार्च को होगी। द हंड्रेड की लंदन में होने वाली नीलामी के लिए पाकिस्तान के 67 पुरुष और महिला क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें पुरुष टी20 विश्व कप में खेल रहे उसके लगभग सभी खिलाड़ी शामिल हैं।

मोहम्मद आमिर, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और हारिस रऊफ समेत कई पाकिस्तानी खिलाड़ी पहले ‘द हंड्रेड’ में खेल भी चुके हैं। गौरतलब है कि दुनियाभर की विदेशी लीग में अब मालिक भारतीय हैं. इसमें आईएल टी20, दक्षिण अफ्रीका की SA टी20 और इंग्लैंड की द हंड्रेड भी शामिल है।

एसए20 के 2023 में शुरू होने के बाद कोई भी पाकिस्तानी क्रिकेटर उसका हिस्सा नहीं रहा। इस टूर्नामेंट की सभी छह फ्रेंचाइजी का स्वामित्व भारतीयों के पास है। यूएई के आईएलटी20 में एमआई लंदन और सदर्न ब्रेव के मालिकों के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने चार सत्र में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम में नहीं रखा है।