Breaking News

ईरान के साथ 'बड़ी डील' करीब, कल खत्म हो रहा सीजफायर नहीं बढ़ेगा: डोनाल्ड ट्रंप     |   केरल: त्रिशूर के पटाखा गोदाम में आग, अब तक 8 लोगों की मौत     |   MP: 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर चर्चा     |   अमेरिका और ईरान ने संकेत दिया कि वे सीजफायर वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएंगे     |   ईरान का कोई डेलिगेशन बातचीत के लिए अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा     |  

भारतीय टीम बेंगलुरु से साउथ अफ्रीका के लिए हुई रवाना

भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार की सुबह दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुई। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीनों प्रारूपों की सीरीज खेलेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज, तीन वनडे और दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

भारतीय टीम ने 2021-22 में आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। तब टीम इंडिया को तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज में 2-1 और वनडे सीरीज में 0-3 की शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद रहेगी। पीटीआई एजेंसी के मुताबिक भारतीय टीम बुधवार की सुबह बेंगलुरु से दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुई।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम के तीन प्रारूपों में तीन अलग कप्‍तान रहेंगे। सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, केएल राहुल वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुआई करेंगे। भारतीय टीम के नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा टेस्‍ट सीरीज में अपना नेतृत्‍व जारी रखेंगे।