Breaking News

दिल्ली विधानसभा घुसपैठ: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की     |   घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद     |   शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी     |   असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही है मदद     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |  

IND vs SA: सीरीज जीतने के बाद भी ICC का भारतीय टीम पर एक्शन, इस खास वजह से ठोका जुर्माना

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिए सोमवार को भारत पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा एकदिवसीय मैच जीतकर तीन मैच की श्रृंखला एक-एक से बराबर कर दी थी लेकिन भारत ने विशाखापत्तनम में तीसरा एकदिवसीय जीतकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की। मैच रैफरी के एलीट पैनल में शामिल रिची रिचर्डसन ने जुर्माना लगाया क्योंकि लोकेश राहुल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे।

खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों से जुड़े नियम 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में टीम जितने ओवर कम फेंकती है उसके खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

राहुल ने अपराध और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर रोड टकर और रोहन पंडित, तीसरे अंपायर सैम नोगास्की और चौथे अंपायर जयरमन मदनगोपाल ने आरोप लगाए थे।