Breaking News

दिल्ली विधानसभा घुसपैठ: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की     |   घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद     |   शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी     |   असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही है मदद     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |  

IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के पहले शतक, रोहित शर्मा और विराट कोहली के महत्वपूर्ण अर्धशतकों की बदौलत भारत ने जीत हासिल कर ली। भारत ने शनिवार को तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 10.1 ओवर और नौ विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 73 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाए, जबकि कोहली 45 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए।

जायसवाल ने 121 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 116 रन बनाए। इससे पहले, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने चार-चार विकेट लिए, जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 47.5 ओवर में 270 रनों पर समेट दिया।