Breaking News

ईरान के साथ 'बड़ी डील' करीब, कल खत्म हो रहा सीजफायर नहीं बढ़ेगा: डोनाल्ड ट्रंप     |   केरल: त्रिशूर के पटाखा गोदाम में आग, अब तक 8 लोगों की मौत     |   MP: 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर चर्चा     |   अमेरिका और ईरान ने संकेत दिया कि वे सीजफायर वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएंगे     |   ईरान का कोई डेलिगेशन बातचीत के लिए अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा     |  

हार्दिक के खिलाफ जमकर हूटिंग, रोहित ने जीता दिल

हार्दिक पांड्या ने अब तक आईपीएल 2024 में सिर्फ फैंस की नफरत और हार का सामना किया है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टूर्नामेंट का लगातार तीसरा मुकाबला गंवा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को तीसरी शिकस्त दी। इस मैच में एक बेहद ही दिलचस्प नज़ारा भी देखने को मिला। दरअसल मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करते हुए नज़र आए। 

हुआ कुछ ऐसा कि वानखेड़े का क्राउड हार्दिक पांड्या के खिलाफ नारेबाज़ी कर रहा था और इस दौरान रोहित शर्मा बाउंड्री लाइन के करीब ही फील्डिंग कर रहे थे। क्राउड को कप्तान हार्दिक के खिलाफ नारेबाज़ी करता देख रोहित शर्मा ने इशारे से मना किया।