Breaking News

राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |   नोएडा: सेक्टर 59 की कई फैक्ट्रियों में ताला लगा, काम ठप, कामगार प्रदर्शन में शामिल     |   लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |  

Cricket News: खिलाड़ी हरमनप्रीत टी20 रैंकिंग में 12वें और शेफाली 15वें स्थान पर पहुंची

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टी20 रैंकिंग में 12वें और 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं। हरमनप्रीत तीन पायदान आगे बढ़ी हैं। उनके कुल 613 रेटिंग प्वाइंट हैं। शेफाली को दो स्थान का फायदा हुआ है। वो न्यूजीलैंड की अमेलिया केर और इंग्लैंड की डैनी वायट के साथ 15वें स्थान पर हैं। 

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं और वो भारतीय खिलाड़ियों में टॉप पर काबिज हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में अनुभवी दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। राधा यादव आठ पायदान चढ़कर 15वें, पूजा वस्त्राकर छह पायदान ऊपर 23वें और श्रेयंका पाटिल नौ पायदान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गईं हैं। 

इंग्लैंड की स्पिनर सारा ग्लेन ने 768 प्वाइंट के साथ अपने करियर की नई टॉप रेटिंग हासिल की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के चार मैचों में आठ विकेट चटकाए हैं। वो पहले की तरह दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। उनकी साथी सोफी एक्लेस्टोन टॉप पर काबिज हैं।