Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

WPL: MI कप्तान हरमनप्रीत पर लगा जुर्माना, आचार संहिता के इस नियम का किया उल्लंघन

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत पर यहां यूपी वारियर्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिए मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ये घटना यूपी की पारी के 19वें ओवर की है जब अंपायर अजितेष अर्गल ने हरमनप्रीत से कहा कि धीमी ओवरगति के कारण आखिरी ओवर में सिर्फ तीन फील्डर सर्कल के बाहर रह सकते है। इससे खफा हरमनप्रीत ने अंपायर से बहस की और उनकी साथ एमेलिया केर भी इसमें जुड़ गईं। 

डब्ल्यूपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘हरमनप्रीत कौर ने धारा 2.8 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है जो मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के संदर्भ में है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।’’ 

हरमनप्रीत का यूपी वारियर्स की सोफी एक्सेलेटन से भी विवाद हो गया था जब दूसरे छोर पर खड़ी इंग्लैंड की क्रिकेटर कुछ समझाने के लिये अंपायर की तरफ बढ़ी। हरमनप्रीत ने उसे इस बातचीत से अलग रहने का इशारा किया। विवाद बढ़ता देख स्क्वेयर लेग अंपायर एन. जनानी और यूपी की कप्तान दीप्ति शर्मा भी आगे आईं। मुंबई ने यूपी के नौ विकेट पर 150 रन के जवाब में 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।