Breaking News

राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |   नोएडा: सेक्टर 59 की कई फैक्ट्रियों में ताला लगा, काम ठप, कामगार प्रदर्शन में शामिल     |   लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |  

टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के 16 दिन बाद घर लौटे हार्दिक पांड्या, वडोदरा में जोरदार स्वागत

टीम इंडिया को 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का अपने गृह नगर वडोदरा में जोरदार स्वागत किया गया। वर्ल्ड चैंपियन बनने के 16 दिन बाद वे घर लौटे और अपने फैंस के लिए रोड शो किया। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद वे मुंबई में थे, जहां उन्होंने राधिका-अनंत की शादी का कार्यक्रम अटेंड किया। वडोदरा में हुए रोड शो में हार्दिक ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

फैंस भारी संख्या में उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। ज्यादातर फैंस के हाथ में तिरंगा था। हार्दिक खुली बस में रोड शो कर रहे थे, जिसके सामने लिखा था प्राइड ऑफ वडोदरा। हार्दिक टीम इंडिया की जर्सी में अपने फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे थे। फैंस का उत्साह देखने लायक था और सभी हार्दिक पांड्या के नाम का नारा लगा रहे थे। 

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया था। पांड्या ने 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में 144 रन बनाने के साथ-साथ 11 विकेट भी लिए।