Breaking News

दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |   'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस     |   पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू     |  

हरभजन ने किया गिल की टेस्ट कप्तानी का समर्थन, इंग्लैंड में तेज गेंदबाजी आक्रमण को बताया अहम

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने नए सिरे से तैयार की गई भारतीय टेस्ट टीम को अपना पूरा समर्थन दिया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे मुख्य खिलाड़ियों के बिना एक नए युग में कदम रखते हुए टेस्ट टीम इंग्लैंड दौरे पर गई है। हरभजन का मानना ​​है कि यह दौरा शुभमन गिल के नेतृत्व वाली युवा टीम के लिए एक सुनहरा अवसर है। वह इसे भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए "नई शुरुआत" से कम नहीं मानते हैं।

अश्विन के बिना स्पिन विभाग के बारे में हरभजन सिंह ने वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा जैसे उपलब्ध विकल्पों की ओर इशारा किया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर पूरा जोर दिया कि ज्यादा जिम्मेदारी तेज गेंदबाजों पर रहेगी। जसप्रीत बुमराह के बारे में हरभजन सिंह ने उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पांचों टेस्ट में खेलेंगे