Breaking News

राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |   नोएडा: सेक्टर 59 की कई फैक्ट्रियों में ताला लगा, काम ठप, कामगार प्रदर्शन में शामिल     |   लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |  

गौतम गंभीर ने संभाली टीम इंडिया के हेड कोच की कमान, जय शाह ने किया एलान

गौतम गंभीर को इंडियन मेंस क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। इसका ऐलान मंगलवार को बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया। गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे, जिनकी कोचिंग में भारत आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचा, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती और 2024 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीता।

अपने बेहतरीन खेल करियर और रणनैतिक कौशल के लिए फेमस गौतम गंभीर की नियुक्ति बहुत उम्मीदों के साथ हुई है क्योंकि इंडियन क्रिकेट नई ऊंचाइयां छूना चाहता है। 42 साल के गौतम गंभीर ने हाल ही में टीम के मेंटॉर के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी।

एक्स पर जय शाह ने लिखा, "मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श इंसान हैं।"