Breaking News

हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के सेक्रेटरी को मार गिराने का इजरायल ने किया दावा     |   'BJP सरकार कानून पर कायम करेगी भरोसा, ये मोदी की गारंटी', हल्दिया की रैली में बोले PM     |   दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |  

IPL Eliminator 2025: कैच छूटने से हमें नुकसान हुआ... GT की हार के बाद बोले साई सुदर्शन

आईपीएल एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस की मुंबई इंडियंस के हाथों 20 रन से हार के बाद, सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैच छूटने को निर्णायक मोड़ बताया। 49 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली वाले सुदर्शन ने अफसोस जताते हुए कहा, "निश्चित रूप से हमें इसकी थोड़ी कीमत चुकानी पड़ी। अगर हम कैच पकड़ लेते तो शायद स्थिति अलग होती।

उन्होंने कहा कि हमने रोहित शर्मा के दो और सूर्यकुमार यादव के एक कैच को छोड़े, जिससे मुंबई ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। सुदर्शन ने कहा, "शायद इससे कुछ चीजें बदल सकती थीं।" 

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर सिर्फ 208 रन बना पाई।