Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

धोनी ने फिर बदला अपना लुक, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक की फोटो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है। उनके हेयर स्टाइलिश आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के नए लुक की फोटो शेयर की है। उनके नए लुक में हेयर कटिंग के साथ ही ब्राउन कलर से शेड किया गया है। क्रिकेट के साथ-साथ धोनी शुरू से ही अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में रहे हैं। वो अक्सर अपने बालों को लेकर एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। उनके फैंस उनके हर स्टाइल को फॉलो करते हैं। जब धोनी ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उस समय उन्होंने लम्बा बाल रखा था। उस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था।

2006 में भारत पाकिस्तान दौरे पर थी, तब पाकिस्तान के तब के प्रेसिडेंट रहे परवेज मुशर्रफ ने धोनी के लंबे बालों की तारीफ की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने धोनी को कभी बाल न काटने की सलाह भी दी थी। उस समय धोनी भारतीय क्रिकेट में नए थे और लंबे बाल रखते थे।