दिल्ली कैपिटल्स ने 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी को सोमवार को उप-कप्तान नियुक्त किया।
दिल्ली की टीम ने इससे पहले शुक्रवार को भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया था। डुप्लेसी ने फ्रेंचाइजी द्वारा यहां जारी किए गए वीडियो में कहा,‘‘ मैं बहुत उत्साहित हूं। दिल्ली की टीम शानदार है और खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं। निश्चित तौर पर मैं खुश और तैयार हूं।’’
ये 40 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल के पिछले तीन सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का कप्तान रहा। बेंगलुरू की टीम ने पिछले साल मेगा नीलामी से पहले उन्हें अपनी टीम में बरकरार नहीं रखा था। दिल्ली की टीम ने डुप्लेसी को नीलामी में दो करोड रुपए में खरीदा था।
दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डुप्लेसी को उप-कप्तान नियुक्त किया
You may also like
IPL 2026: आरआर और आरसीबी कड़े मुकाबले के लिए तैयार, गुवाहाटी में होगा घमासान.
IPL 2026: मुकुल ने धोनी की तरह छक्का जड़कर पूरा किया बचपन का सपना, पिता को समर्पित की पारी.
आयुष शेट्टी ने उलटफेर करते हुए क्रिस्टी को हराया, एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई.
आयुष बडोनी LSG के लिए 1000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने, इन दिग्गजों की सूची में हुए शामिल.