Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

सीएम सोरेन ने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जीतने पर दी बधाई, ईशान किशन की तारीफ की

Jharkhand: भारत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर टी-20 विश्व कप का खिताब एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद पूरे देश में क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर भी जश्न का नजारा देखने को मिला। क्रिकेट फैंस ने ढोल-नगाड़े बजाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जीत में अहम भूमिका निभाने वाले झारखंड के खिलाड़ी ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश को उन पर गर्व है और वे राज्य के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा हैं। ईशान किशन की कप्तानी में ही झारखंड ने 2025 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम की थी।