Breaking News

इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |  

मंदिरों-घाटों से अलग हरिद्वार को मिली नई पहचान, बनाया गया है सुविधाओं से लैस नया खेल परिसर

Uttarakhand: धार्मिक नगरी हरिद्वार अब खेल जगत में भी अपना नाम रोशन कर रही है। खेल में रूचि रखने वालों के लिए यहां नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। तो चाहे आप पेशेवर खिलाड़ी हों फिर खेल में नाम कमाना चाहते हों, आप नए बने इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जरूर जाएं। इस पवित्र शहर को अपने मंदिरों और घाटों से अलग अब खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान मिल गई है।

युवाओं ने इस नए परिसर की सुविधाओं की काफी सराहना की। कोच ने कहा कि इस खेल परिसर में शटलर अपनी सर्विस, रिटर्न और स्मैश को निखारने के लिए यहां की बेहतरीन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस परिसर को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है। ये नया और विश्व स्तरीय खेल परिसर, शहर को कामयाबी की राह पर आगे बढ़ा रहा है। कुल मिलाकर हरिद्वार खेल परिसर वो जगह है जहां सपने आकार लेने के साथ-साथ साकार भी होंगे।