Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

IPL 2025: पहली बार अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे ऋषभ पंत, केएल राहुल और अक्षर पटेल होंगे सामने

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले पंत इस सीजन में टीम के लिए अहम खिलाड़ी बनने वाले हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पर पैसों की बारिश करते हुए उन्हें 27 करोड़ में खरीदा। पंत का आईपीएल का सफर 2016 में शुरू हुआ था। तब से पंत ने अब तक आईपीएल में सिर्फ दिल्ली का ही प्रतिनिधित्व किया है।

दूसरी ओर, के.एल. राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स के सदस्य हैं और अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 2025 के तीसरे दिन खेले जाने वाले इस मुकाबले में फैंस की नजरें खासकर उन खिलाड़ियों पर होंगी जो अपनी नई टीमों में खेल रहे हैं, जैसे ऋषभ पंत और के.एल. राहुल। दोनों खिलाड़ी पिछले सीजन में अलग-अलग टीमों के कप्तान थे, इस बार वे अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलेंगे, जिससे मैच में रोमांच और बढ़ जाता है।