Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

'होनहार खिलाड़ियों की जान जाना बेहद दुखद', BCCI ने अफगान क्रिकेटरों की मौत पर जताया शोक

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान के घातक हवाई हमलों में अफगानिस्तान में तीन क्रिकेटरों की दुखद मृत्यु पर अपनी संवेदना जताई है। पक्तिका प्रांत में सीमा पार से हुए कायराना हवाई हमलों में अपनी जान गंवाने वाले युवा अफगान क्रिकेटरों कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "बीसीसीआई इस गहरे दुख की घड़ी में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी), क्रिकेट जगत और दिवंगत खिलाड़ियों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस भयावह और अनुचित हमले की निंदा करता है। निर्दोष लोगों, खासकर होनहार खिलाड़ियों की जान जाना बेहद दुखद और चिंता का विषय है। बीसीसीआई अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और उनके दुख और क्षति को साझा करता है।"