Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज चोट के कारण हुआ बाहर

Ashes Series: पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और झटका लगा है, क्योंकि उनके तेज गेंदबाज शॉन एबॉट पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि शेफील्ड शील्ड मुकाबले के दौरान एबॉट को हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी, जिसके कारण वह इस ऐतिहासिक सीरीज के पहले मैच के लिए टीम के साथ उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

वहीं, जोश हेजलवुड, जो विक्टोरिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच में भी खेल रहे थे और उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में तकलीफ थी। हालांकि, गनीमत रही कि स्कैन से पता चला कि हेजलवुड को कोई गंभीर चोट नहीं है, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को राहत मिली। हालांकि, एबॉट पहले टेस्ट से बाहर ही रहेंगे।